फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women entrepreneurship gets a new dimension, they will become self-reliant: Dr. Rashmi

महिला उद्यमिता को नया आयाम, बनेंगी आत्मनिर्भर : डाॅ. रश्मि

Tue, 11 Mar 2025 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women entrepreneurship gets a new dimension, they will become self-reliant: Dr. Rashmi
उद्घाटन समारोह में मौजूद अति​थि।
सीतापुर। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए आकांक्षा स्टोर की स्थापना की गई है। यहां स्वयं सहायता समूहों के लिए बहुउपयोगी मंच मिल सकेगा। सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, डीएम अभिषेक आनंद व सीडीओ निधि बंसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर स्टोर का उद्घाटन किया। यहां लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए आरसेटी से प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादकों तथा अन्य समूहों के उत्पादकों की सराहना की। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की आठ उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि सीतापुर की महिलाएं अब अपने उत्पादों को बेहतर मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करेंगी। आकांक्षा समिति का यह प्रयास महिला उद्यमिता को नया आयाम देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। आकांक्षा स्टोर महिलाओं के लिए नए दरवाजे खोलेगा और उनके सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस आकांक्षा स्टोर में असीम संभावनाएं है। आयुक्त लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आकांक्षा स्टोर एक क्रांतिकारी कदम है। यह न केवल महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर देगा, बल्कि स्थानीय बाजार को भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्व-रोजगार और उद्यमिता के लिए अवसर प्रदान करना है। यह समिति न केवल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है, बल्कि महिला समूहों को कौशल विकास, विपणन रणनीति और आर्थिक स्थिरता की दिशा में भी मार्गदर्शन देती है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि आकांक्षा समिति महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। इसका प्रयास है कि स्वयं सहायता समूहों को बाजार तक पहुंच और सही मूल्य मिले, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

ये महिलाएं की गईं सम्मानित
स्वयं सहायता समूह की आठ ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कौशल, मेहनत और लगन से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। इनमें गोंदलामऊ की विजय लक्ष्मी, ऐलिया की आरती देवी, खैराबाद की संगीता यादव एवं चांदनी सिंह, हरगांव की तनवीर बानों, चांदनी विश्वकर्मा, सकरन की शोभा वर्मा एवं बिसवां की लक्ष्मी मिश्रा शामिल हैं। इन्हाेंने मूंज उत्पाद, मशरूप उत्पाद, बैंक सखी, विद्युत सखी, बीसी सखी, समूह सखी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed