{"_id":"697e4cae4af8135e650ed314","slug":"womans-body-found-hanging-in-house-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149290-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट स्थित चीनी मिल कॉलोनी में इंजीनियर की पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर चले गए हैं। वहीं पर महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कॉलोनी में चर्चा है कि घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगा ली।
ग्वालियर निवासी ऋषिकेश मिश्रा रामकोट स्थित चीनी मिल में ग्रेन डिस्टलरी में इंजीनियर हैं। शुक्रवार देर रात उनका अपनी पत्नी नीलू मिश्रा (38) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शनिवार सुबह ऋषिकेश चीनी मिल चले गए। इसी बीच नीलू ने घर में फांसी लगा ली।
सूचना पर मिल अधिकारी, कर्मी व अन्य लोग इंजीनियर के आवास पर पहुंचे। परिवार में एक 12 वर्षीय पुत्री व 10 वर्षीय पुत्र है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कमरे की बारीकी से तलाशी भी ली है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश पटेल ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है।