{"_id":"57279a6a4f1c1b8f6d5cce86","slug":"woman-suffering-from-cancer-died-slip-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से पीड़ित महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से पीड़ित महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 02 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर रोग से जूझ रही एक महिला ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि कैंसर के कारण उसके शरीर में असहनीय पीड़ा होती थी। जिसकी वजह से उसने परेशान होकर अपनी जान गंवाई है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छहेलिया निवासी मनफूल का परिवार शनिवार रात घर में सो रहा था। रविवार की सुबह परिवार के जागने से पहले ही मनफूल की पत्नी मनकोरा देवी (40) घर से निकल ली। उसने नेरी के करीब पिसावां मार्ग पर पड़ने वाले रेल क्रॉसिंग के निकट आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
इससे मौके पर ही कटकर मनकोरा देवी की मौत हो गई। इधर सुबह जब परिवारीजनों ने मनकोरा देवी को बिस्तर से गायब देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। नेरी के निकट पहुंचने पर परिवार को मनकोरा का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। घटना के संबंध में मनकोरा के पुत्र अनूप व देवर राजेश ने पुलिस को बताया कि मनकोरा के पेट में कैंसर था। जिसकी वजह से उसे असहनीय पीड़ा होती थी।
विज्ञापन
लंबे समय से इलाज किया जा रहा था, लेकिन उसे कोई लाभ नही हो रहा है। पेट में दर्र्द इस कदर उठता था कि वह चीखने चिल्लाने के साथ इधर-उधर भटकने लगती थी। कई बार जान देने का प्रयास भी कर चुकी थी। परिवारीजन का कहना है कि कैंसर की असहनीय पीड़ा से निजात पाने के लिए मनकोरा देवी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।