फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman shoots herself, dies

महिला ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Mon, 30 Aug 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman shoots herself, dies
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को एक महिला ने अवैध असलहे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका मनोरोगी बताई जा रही है। घटना में इस्तेमाल असलहे को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

महोली इलाके के कैथा मोहल्ला निवासी प्रीती मिश्रा (45) पत्नी शिवदत्त मिश्रा रविवार दोपहर घर में थी। इसी बीच महिला ने अवैध असलहे से सीने पर गोली मार ली। गोली लगते ही महिला मौके पर लहूलुहान होकर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पर महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिजन उसे महोली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने महिला की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोली कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि गोली मारकर खुदकुशी करने वाली महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। परिजनों का कहना है कि वह मनोरोगी थी, मामले में कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं। परिजन शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में जांच की जा रही है, जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed