फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman riding bike dies due to collision with tractor

Sitapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 23 Oct 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies due to collision with tractor
हरगांव (सीतापुर)। लखीमपुर मार्ग पर मंगलवार को ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर सदर कोतवाली के मोहल्ला जयदेवनगर निवासी विद्यावती (60) हरगांव कस्बे में अपने रिश्तेदार के यहां आईं थीं। सुबह वह अपने बेटे राजीव शर्मा के साथ बाइक से वापस लखीमपुर जा रही थीं।

दोपहर में लखीमपुर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। विद्यावती पीछे बैठी थीं। इसलिए वह नीचे गिर गईं। ट्रैक्टर की चपेट में आकर उनका पेट फट गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं राजीव बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed