फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman reached police station with blood stained ax

Sitapur News: खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंची महिला

Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman reached police station with blood stained ax
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली में थाना समाधान दिवस में कंडी निवासी बुजुर्ग महिला सोनापति खून से सना फरसा लेकर पहुंच गई। उसके हाथ से बहता खून देख परिसर में अफरा-तफरी मच गी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से फरसा ले कर उसकी परेशानी को सुना। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे बैजनाथ को गांव के जिलेदार, शैलेंद्र, सतीश व जयकरन ने लाठी डंडों से पीटने के साथ जाति सूचक गालियां दीं।
विज्ञापन

बीच बचाव करने पर फरसे से उसके हाथ पर भी प्रहार कर घायल कर दिया। हमले के बाद फरसा मौके पर ही छूटकर गिर गया। उसे लेकर ही शिकायत दर्ज कराने आई हूं। मौजूद अफसरों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम अभिषेक आनंद और एसपी चक्रेेश मिश्रा ने थाना रामकोट पहुंचकर पीड़ितों की शिकायतों को सुना। इस दौरान डीएम ने सभी शिकायतों का समयबद्ध स्तर पर फरियादी की संतुष्टि के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश मौजूद अफसरों को दिया। कहा कि आगामी होली के त्योहार को देखते हुए समय से पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवर बांधने पर पीटने की शिकायत

मिश्रिख। अशरफ नगर निवासी किरन ने थाना दिवस में बताया कि गांव निवासी शिवजीत, देशराज, छोटकन्नी ने मार्ग पर जानवर बांधने को लेकर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की है। इस दौरान छह शिकायते आई, जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।

अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी

इमलिया सुल्तानपुर। जमीन पर हो रहे कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण की शिकायत पर समाधान दिवस में मौजूद राजस्व व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह शिकायत इमलिया सुल्तानपुर निवासी संदीप मिश्रा द्वारा की गई थी। नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना पर मुआयना किया गया, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला।



लेखपाल के मुंशी द्वारा वसूली किए जाने की शिकायत

महमूदाबाद। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में रेवान के प्रधान सुरेश सहित तमाम ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि हल्के की लेखपाल निकिता गौतम क्षेत्र में नहीं आती हैं। आरोप है कि उनका मुंशी गांव निवासी मेहताब झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीबों लोगों की आय अधिक बनाने का झांसा वसूली करता है।
चकमार्ग को कब्जामुक्त कराने की मांग

लहरपुर। थाना समाधान दिवस में चकपुरवा निवासी रामसहाय ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके खेत को जाने वाले चकमार्ग पर प्यारे ने मकान बनाकर रास्ते को बंद कर दिया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। पीड़ित ने जांचकर चकमार्ग कब्जामुक्त कराने की मांग की।

आठ शिकायती पत्रों में कोई निस्तारित नहीं

सकरन। तहसीलदार बिसवां की अध्यक्षता में हुए थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधी आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर किसी का निस्तारण नहीं किया जा सका। सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसओ कृष्ण कुमार के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed