फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman murdered with sharp weapon

Sitapur News: धारदार हथियार से महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 05 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapon
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने बुआ के लड़के पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मल्लापुर निवासी कुरैशा (40) की बुधवार देर रात हत्या कर दी गई। घर के अंदर उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। कैंसर के कारण कुरैशा के पति की कुछ माह पहले मौत हो गई थी। उनके कोई संतान भी नहीं थी। इसीलिए उसने अपनी बहन की पुत्री को गोद ले लिया था। महिला पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुत्री हरगांव के ही सलारपुर में अपनी रिश्तेदारी में रहकर इस्लामिया स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। कुरैशा के पिता फारुख ने आरोप लगाया कि हरगांव के अगुवापुर निवासी भउवा उर्फ शमीम और अनीस ने बेटी की हत्या कर दी है। दोनों रात में बेटी के घर पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ था। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागने की फिराक में थे आरोपी
सीओ सदर सतीश शुक्ल के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस की टीमें रात में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगा दी गई थीं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 पर दोनों को घेराबंदी कर मल्लापुर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शमीम कुरैशा के बुआ का लड़का बताया जा रहा है। वारदात की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कुरैशा के घर में अन्य लोगों का भी आना जाना था। कत्ल की वजह को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed