फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman dies due to uncontrollable vehicle collision

बेकाबू वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 17 Aug 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to uncontrollable vehicle collision
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक से जा रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटी घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके के पट्टीपुरवा मजरा घरथरी निवासी मुनीर खां (45) सोमवार सुबह पत्नी सहरुन्निशां (40) के साथ बाइक पर सवार होकर बाराबंकी के बड्डूपुर थाना इलाके के बाकरपुर गांव में अपनी बेटी को लिवाने गए थे, जहां से तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार हो घर आ रहे थे।
विज्ञापन

देर रात करीब 11 बजे सदरपुर इलाके के हेलेपारा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पिता-पुत्री को मामूली चोट आई है, जबकि महिला सहरुन्निशां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गश्त कर रही पुलिस ने महिला को महमूदाबाद सीएचसी भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पिता-पुत्री का प्राथमिक इलाज कराया गया है।

एसओ सदरपुर अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed