फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman dies after wall collapses

दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

Sun, 21 Jun 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after wall collapses
सीतापुर। घर के बाहर नाली साफ कर रही एक अधेड़ महिला पर रविवार सुबह कच्ची दीवार गिर गई। जिससे मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसील प्रशासन को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके के सरैंया महिपत सिंह गांव निवासी मालती देवी (50) पत्नी सुरेश रविवार सुबह साढ़े नौ बजे घर के बाहर नाली साफ कर रही थी। इसी बीच उसके घर की एक कच्ची दीवार ढह गई। जिससे मालती दीवार के मलबे में दब गई। दीवार गिरते ही लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

जब तक लोगों ने मिट्टी हटाकर मलबे से मालती को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील प्रशासन को भी घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed