{"_id":"6a5a75cb063c38edab061691","slug":"wild-animal-attacks-buffalo-in-pathrahiya-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160192-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पथरहिया में जंगली जानवर ने किया भैंस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पथरहिया में जंगली जानवर ने किया भैंस पर हमला
Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
संदना। क्षेत्र के रसुलवा में बाघ की दहशत के बीच शुक्रवार सुबह 20 किलोमीटर दूर पथरहिया गांव में एक जंगली जानवर ने भैंस पर हमला किया है। जानवर ने भैंस की पूंछ का एक हिस्सा काट लिया है। कई ग्रामीणों ने बड़ा जंगली जानवर देखने की बात कही है। इस वजह से गांव में दहशत है।
पथरहिया निवासी रामनरेश की भैंस घर के बाहर बंधी थी। शुक्रवार भोर में जंगली जानवर ने उस पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान भैंस ने रस्सी तोड़कर भागने का प्रयास किया। इसकी आवाज सुनकर रामनरेश व परिजन जाग गए। लोगों के बाहर आते ही हमलावर जानवर पास के गन्ने के खेत की ओर भाग गया। रामनरेश के अनुसार हल्का अंधेरा होने के कारण जानवर की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। बताया कि उसका आकार सामान्य सियार या आवारा कुत्ते से काफी बड़ा था। वहीं, गांव की एक अन्य महिला ने सुबह खेत की ओर जाते समय जंगली जानवर देखने का दावा किया है।
पगचिह्न सामान्य सियार से बड़े होने की पुष्टि
सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेस्टर अनिल यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मिले पंजों के निशान और भैंस को काटने के तरीके को देखते हुए यह मामला बाघ या तेंदुए का प्रतीत नहीं होता है। किसी छोटे जंगली जानवर, भेड़िया या अन्य मांसाहारी वन्यजीव द्वारा हमला करने की संभावना है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।