{"_id":"62080a08ee6ff472ef68d501","slug":"wife-slitting-her-throat-sitapur-news-lko617551945","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। शक के कारण पति ने पत्नी की हंसिया से गला रेतने के बाद कुदाल से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो साल के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बीच बराव करने आए भाई पर भी कुदाल से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात से इलाके में दहशत है।
मिश्रिख इलाके के गेगलापुर निवासी माया (23) पत्नी नीरज का शुक्रवार देर रात पति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने आवेश में आकर पत्नी के गले को हंसिया से रेत दिया। इसके बाद कुदाल से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दो साल के बेटे पीयूष को जमीन पर पटक दिया, इससे वह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आरोपी का भाई पहुंचा।
बीच बराव करने पर भाई सुरेश पर भी कुदाल से हमला कर दिया, इसमें उसे भी चोटें आईं हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल विवाहिता को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या आरोपी पति को हिरासत में लिया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार की देर रात भी शक के आधार पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया है।
हत्या आरोपी के भाई गुड्डू की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
भगाकर लाया था पत्नी को
पुलिस को दी गई तहरीर में हत्या आरोपी नीरज के भाई गुड्डू ने बताया कि भाई चार साल पूर्व महिला को भगाकर लाया था। इसके बाद से दोनों बतौर पति-पत्नी के रूप में रहते थे, लेकिन पति उसके चरित्र पर शक करता था।
जिला अस्पताल में भर्ती है मासूम
हरदोई जिले के थाना बेनीगंज इलाके के निवासी मृतका के पिता भी मौके पर पहुंचे। उसने पुलिस को बताया कि चार साल पहले बेटी की हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। उसका आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या में पति के अलावा उसके भाई व एक अन्य भी शामिल हैं। बताया कि घायल पीयूष जिला अस्पताल में भर्ती है।