{"_id":"f6f07ccdde52f35751ed4ef135682ab7","slug":"whether-conscious-of-the-environment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पर्यावरण के प्रति हों सचेत, अधिक लगाएं पौधे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पर्यावरण के प्रति हों सचेत, अधिक लगाएं पौधे’
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधियां पेड़- पौधों के सहारे मिलती है। यह बात विधायक अनूप गुप्ता ने कही। वे शनिवार को इलाके के गुरसंडा चौराहे के पास वन विभाग की ओर से आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वृक्षों की कमी से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। हुदहुद व उत्तराखंड में आई प्रलय वृक्षों की कमी से हुई है। हम सभी को अभी से सचेत हो जाना चाहिए व अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने प्रधानों को संकल्प दिलाया कि वह अपने ग्रामसभा में कम से कम 11 पौधे अवश्य रोपित करेंगे।
इस दौरान 11 पौधे रोपित किए गए। जिनमे शीशम, पीपल, जामुन, आम, नीम आदि शामिल हैं। प्रभागीय निदेशक एपी त्रिपाठी ने कहा कि जितने अधिक पौधे लगाए जाएंगे उतना ही पर्यावरण का मिजाज ठीक रहेगा। उन्होंने पेड़-पौधों की रक्षा किए जाने की भी बात कही। वन दरोगा रामानंद अवस्थी से बताया कि 24 जून से अब तक पिसावां इलाके में सड़कों के किनारे तीन हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह अभियान चलता रहेगा। महोत्सव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोजेपुर के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी आरएन चौधरी, वनरक्षक राजेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।