{"_id":"45406f0e254e5add1a249efbcf9c4a43","slug":"where-sell-paddy-farmers-puzlled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां बेचें धान, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां बेचें धान, किसान परेशान
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमी का हवाला देकर मंडी के क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के धान को वापस लौटाया जा रहा है। यह अलग बात है कि अभी तक इन क्रय केंद्रों पर धान की बोहनी तक नहीं की गई है, लेकिन वे धान खरीदने से कतरा रहे हैं।
खास बात तो यह है कि मंडी तक अनाज लाने में लगने वाले भाड़े को निकालने व भाग दौड़ से निजात पाने के लिए किसान औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं।
जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए प्रशासन ने 54 सरकारी क्रय केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों को पहली अक्तूबर से खोल दिया गया है। ताज्जुब की बात तो यह है कि 14 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, बावजूद इसके किसी भी क्रय केंद्र पर अभी तक धान का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है।
इस संबंध में जिम्मेदारों का कहना है कि जो धान क्रय केंद्रों पर पहुंच रहा है, वो धान मानक के अनुरूप नही है। बहरहाल सच्चाई कुछ भी हो, लेकिन क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पड़ोसी जिला लखीमपुर के मैगलगंज का रहने वाला हूं, कस्बा सीतापुर की सीमा पर पड़ता है। इसलिए धान बेचने के लिए सीतापुर मंडी आया। यहां पर लगे सरकारी क्रय केंद्र पर धान दिखवाया। क्रय केंद्र पर मौजूद जिम्मेदारों ने नमी अधिक होने का हवाला देते हुए, धान को खरीदने से इंकार कर दिया। इस वजह से एक आढ़ती के हाथ 950 रुपये कुंतल के हिसाब से धान को बेचा है।