फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   weather changed, people trouble due to fog

मौसम ने ली करवट, छाया कोहरा, लुढ़का पारा

Thu, 24 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
weather changed, people trouble due to fog
मौसम ने गुरुवार को तेजी से करवट ली। भोर हुई तो पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका नजर आया। लोगों को गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा। सुबह बच्चे गर्म कपड़े पहनकर स्कूलों को निकले। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, लोगों को ठंड से निजात मिलती नजर आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन


जिले को बुधवार देर रात से ही जिला कोहरे की चादर ने ढक गया। गुरुवार सुबह जब लोगों की नींद खुली, तब पूरा क्षेत्र कोहरे से ढका नजर आ रहा था। खेत खलिहानों से लेकर आबादी तक कोहरा छाया हुआ था। सुबह छह बजे के करीब जिले का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड इतनी थी की लोगों को शरीर गर्म रखने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ा। सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को हेडलाइट ऑन करनी पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान चली हवाओं ने मौसम को और भी सर्द कर दिया। करीब नौ बजे लोगों को सूर्य के दर्शन हो सके। उस दौरान जिले का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर होते होते पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे पारा अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद मौसम फिर से सर्द होने लगा। शाम छह बजे पारा एक बार फिर से 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, सुबह काम पर निकले मजदूर खुद को कंबल में लपेटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed