{"_id":"59fb53404f1c1b86698b9110","slug":"weather-changed-dense-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट, छाया घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट, छाया घना कोहरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार सुबह घने कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने गुरुवार भोर अचानक करवट बदली। शहर की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। घने कोहरे ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम की तब्दीली से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सुबह कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन चालकों को गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। सर्दी का अहसास हुआ तो लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। हालांकि सुबह 8:30 बजे के बाद कोहरा छंटने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन धूप में पिछले दिनों सरीखी तल्खी महसूस नहीं हुई। मौसम के इस बदलाव को मौसम वैज्ञानिक सर्दी की शुरुआत होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह जब लोगों ने बिस्तर छोड़ा तो शहर कोहरे की चादर में लिपटा मिला। मौसम में अचानक बदलाव के चलते सुबह से ही वातावरण में ठंड घुल गई। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सर्दी ने सिहराया तो लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। सर्दी से राहत पाने को सुबह-सुबह शहर में कुछ लोग अलाव जलाकर गर्माहट लेते भी नजर आए। उधर, घना कोहरा छाने से हाईवे पर यातायात की चाल बेहद सुस्त हो गई।
वाहनों की हेड लाइटें जलने के बावजूद वह रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। सुबह 8:30 बजे मौसम खुल गया। कोहरा छंटा तो आसमान भी साफ हो गया। सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन आज धूप में पिछले दिनों की तरह तल्खी नही थी।
चार दिन के अंतराल पर दूसरी बार कोहरा छाने को मौसम विशेषज्ञ सर्दी की शुरुआत के संकेत मान रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।