फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   weather change, rain fall

मौसम के बदले तेवर, बारिश से फिर लौटी ठंड

Wed, 27 Feb 2019 11:50 PM IST
आलोक alok news desk/sitapur
news desk/sitapur Published by: आलोक alok Updated Wed, 27 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
weather change, rain fall
सीतापुर में बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : amar ujala
सीतापुर। मंगलवार रात से अचानक बदले मौसम के तेवरों के बाद शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार दोपहर बाद तक जारी रहा। कभी तेज तो कभी धीमी गति से होने वाली बारिश के चलते शहर की सड़कों व गलियों में जलभराव के साथ कीचड़ हो गया। इस वजह से बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों, कामगारों और नौकरीपेशा वर्ग को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

वहीं, बारिश और हवा चलने से ठंड एक बार फिर लौट आई। मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को फिर से दिन में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ गया। पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा लुढ़ककर 10 डिग्री पहुंच गया। अगले चौबीस घंटों तक बादल छाए रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


बीते एक पखवाड़े से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। कुछ दिन पहले बरसात और कड़ाके की ठंड रही। फिर चार-पांच दिन से मौसम में कुछ बदलाव आया और चटख धूप की वजह से लोगों ने दिन के समय में गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया था। सुबह-शाम को सर्दी होने से लोग जरूर गर्म कपड़े पहन रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार की रात करीब नौ बजे अचानक ही तेज हवा के साथ मौसम के तेवर बदल गए। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। कभी तेज और कभी धीमी गति से होने वाली बारिश का दौर बुधवार को भी चलता रहा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या भी बारिश के चलते कुछ कम रही। सड़कों पर जलभराव व कीचड़ से आवागमन में दिक्कतें पेश आईं। मौसम के बदले मिजाज के चलते जनजीवन जहां अस्तव्यस्त रहा वहीं ठंड फिर लौट आई।

 

लोगों को भारी-भरकम गर्म कपड़ों का बोझ शरीर पर लादना पड़ गया। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद आसमान साफ होने से खिली चटख धूप ने राहत प्रदान की। मगर लुढ़के पारे के कारण सांझ ढलते ही सिहरन का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। 

बाजार पर पड़ा मौसम का असर
मंगलवार रात से बदले मौसम का असर बुधवार को शहर की बाजार पर  देखने को मिला। दुकानदारों का कहना था कि बारिश की वजह से ग्राहक कम आए। लिहाजा, दोपहर तक वह दुकान पर खाली बैठे रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने पर लोग घरों से निकले और बाजार में रौनक नजर आई। 

आलू, मटर व सरसों के खेत में न रुकने दें पानी
बारिश से गेहूं, गन्ना व केला की फसल को फायदा होगा। जबकि आलू, मटर, सरसों इत्यादि फसलों के लिए पानी नुकसानदेय साबित हो सकता है। इसलिए किसान आलू, मटर, सरसों के खेत में पानी रुकने न दें। उसमें से पानी बाहर निकालने का उपाय करें। फसलों की बेहतरी के लिए अब मौसम साफ होना जरूरी है। 
-डॉ. वीके सिंह, कृषि वैज्ञानिक

खंभे में उतरे करंट की चपेट में आए पिता-पुत्री
फोटो नं. 36
लहरपुर। बारिश की वजह से बिजली खंभे में उतरे करंट के कारण एक युवती उसकी चपेट में आ गई। बेटी को बचाने के प्रयास में पिता भी करंट की जद में आ गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें खंभे से अलग कर सीएचसी में भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला भूलन पुर निवासी शौकत अली की पुत्री जुल्फी (18) बुधवार को घर के बाहर लगे विद्युत पोल के स्टे वायर में बारिश के कारण आ रहे करंट से चिपक गई।


 

यह देखकर पिता शौकत ने अपनी बेटी को स्टे वायर से छुड़ा तो दिया लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय नागरिकों ने शौकत को किसी तरह वायर से अलग किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस के जरिए दोनों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed