{"_id":"62bdfd45662e7f5095415a97","slug":"water-level-of-rivers-increased-alert-sitapur-news-lko6375928155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट
विज्ञापन
रेउसा क्षेत्र में कटान करती नदी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा/सीतापुर। शारदा व सरयू नदी में बैराजों से 2.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई है। अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है पर जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुसीबतें बढ़नी शुरू हो गईं हैं। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।
पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में हुई अधिक बारिश के कारण बैराजों में पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से जिले में बह रही शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक शारदा बैराज से 1.42 लाख क्यूसेक व गिरिजा बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
यह पानी जिले में बह रही नदियों में पहुंच गया है। इसकी वजह से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से महमूदाबाद, बिसवां व लहरपुर तहसील के 50 से अधिक गांवों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना है कि पिछले साल आई बाढ़ का अभी तक दंश झेल रहे है। इस बार भी बचाव के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है। इससे ग्रामीण दहशत में है। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि गांवों में मुनादी पिटाकर लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
पुल का प्रपोच कटने से बढ़ा खतरा
बारिश से रेउसा के चहलारी घाट के पास बना प्रपोच कट गया है। इसकी वजह से मार्ग पर निकलना खतरनाक हो रहा है। अभी तक तहसील प्रशासन ने मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया है। जबकि इस मार्ग से होकर हर समय बहराइच जाने वाले वाहन गुजरते हैं। ऐसे में रात के समय और अधिक खतरा बढ़ गया है।