{"_id":"61098cc18ebc3e88de638108","slug":"water-level-decreased-rivers-cut-sharply-sitapur-news-lko589788975","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर घटा, नदियों ने तेज की कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर घटा, नदियों ने तेज की कटान
विज्ञापन
तंबौर के लीलापुरवा में कटान करती नदी को देखते ग्रामीण। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
रेउसा/तंबौर। तराई इलाके में बह रही शारदा व सरयू नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है। लेकिन नदियों की कटान तेज हो गई है। करीब छह हजार की आबादी पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। वहीं करीब 75 बीघा जमीन कटान में समा गई है। बिसवां तहसील के मेवड़ी छोलहा के पास स्टंड कटान की चपेट में आ गया है। यहां पर नदी ने करीब चार सौ मीटर कटान कर दी है।
श्रीरामपुरवा व मेवडी छोलहा में नदी कटान करते हुए महज 20 मीटर दूर बह रही है। यहां पर करीब तीन हजार की आबादी पर कटान का संकट गहराता जा रहा है। मेवड़ी छोलहा में अजीत, मोहम्मद इशहाक, हामिद, लालू, बृजलाल व पूर्व विधायक किशोरी लाल, कन्हई, दुर्गापुरवा के अनिल, अनुग्रह, रामचंद, लक्ष्मी, लल्लन, जगदीश, गया प्रसाद की करीब 75 बीघा जमीन कटान में समा गई है।
पासिनपुरवा, चौकीपुरवा, दर्जिनरेती में नदी कटान कर रही है। लहरपुर तहसील के विकासखंड बेहटा के ग्राम लीलापुरवा मजरा रमुआपुर निवासियों के सामने नदी के कटान ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। बरक्षता व लीलापुरवा के किनारे से बह रही शारदा नदी धीरे-धीरे कटान करती हुई मंगलवार को लीलापुरवा से दो मीटर की दूरी पर आ गई है। कटान अभी भी जारी है, जिससे गांव निवासी 1500 परिवार खौफजदा हैं।
विज्ञापन
लीलापुरवा निवासी विनोद, राजू व उनकी मां फुलझारा का मकान कटान की कगार पर है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है। लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इसी गांव के गुड्डूू, रामचंद्र, छोटन, चमेली, गुरुचरण व रामनिवास ने बताया कि नदी कई दिनों से गांव की ओर कटान कर रही है। जिसकी सूचना देने के बाद कोई कदम न उठाए जाने से गांव के कटान की नौबत आ गई है। सिंचाई विभाग के जेई अमित वर्मा ने बताया कटान रोकने के लिए दो दिनों से बंबू बनवा रहे हैं।
163 परिवारों को मिले सोलर लैंप व तिरपाल
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बिजली की अव्यवस्था से निपटने के लिए एक स्वयंसेवी संस्था ने पीड़ितों को सोलर लैंप व त्रिपाल वितरित किए। इस वर्ष आई बाढ़ और कटान के बाद पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई फैमिली फार्मर फाउंडेशन की प्रमुख साधना शुक्ला ने अंगरौरा व बलेश्वरपुरवा मजरे कनरखी में करीब 163 परिवारों को सोलर लैंप और तिरपाल वितरित किया।
साधना शुक्ला ने कहा कि अभी अन्य पीड़ितों को भी आने वाले दिनों में मदद करने की कोशिश करेंगे। सोलर लैंप बंटवाने में एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी सोमदत्त अवस्थी, सौम्या अवस्थी, राम सांवले शुक्ला, रोली, अनुज मिश्रा, बिजेंद्र व महेंद्र शुक्ला आदि ने सहयोग प्रदान किया किया।