फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Warning on irregularities in training of Krishi Sakhis

Sitapur News: कृषि सखियों के प्रशिक्षण में गड़बड़ी पर चेतावनी

Sat, 03 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Warning on irregularities in training of Krishi Sakhis
सीतापुर। कृषि आजीविका सखियों का प्रशिक्षण बीते माह शुरू हुआ था। इस दौरान प्रशिक्षण देने वाली संस्था पर गड़बड़ी बरतने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद मामले की जांच करने के साथ ही प्रशिक्षण कार्य भी रोक दिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद संस्था को चेतावनी दी गई है कि यदि पुन: काम काज में गड़बड़ी मिली तो प्रशिक्षण का कार्य किसी दूसरी संस्था को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


मिट्टी की सेहत के साथ किसानों की आर्थिक सेहत को सुधारने के लिए शासन ने कृषि सखियों का चयन और उन्हें प्रशिक्षण देकर किसानों उत्कृष्ट कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए कृषि सखियों का बीते वित्तीय वर्ष में चयन किया गया था। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए शासन ने उद्यमिता विकास संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी थी। 16 अप्रैल तक छह बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

छठे बैच की कृषि सखियाें ने प्रशिक्षण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रशिक्षण स्थगित कर मामले की जांच कराई गई। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने चार बैच के बचे और आयोजित प्रशिक्षण में शेष प्रतिभागियों का प्रशिक्षण सशर्त कराने का निर्देश संस्था को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिया है कि यदि भविष्य में अनियमितता पाई जाती है तो कृषि आजीविका सखियों के प्रशिक्षण लक्ष्य किसी दूसरे संस्थान को आवंटित करने के लिए मिशन निदेशक को सूचित किया जाएगा। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि संस्था को मई के अंत तक प्रशिक्षण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed