फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   viral fever

लहरपुर में बुखार से पीड़ित मिले 15 मरीज

Tue, 15 Sep 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
viral fever
लहरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा मंगलवार को कस्बे में घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों की जांच की गई। जिसमें 15 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनको दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

डॉक्टर राशिद अली के नेतृत्व में डॉ. सरोजलता, डॉ. दीपा ने मोहल्ला बागवानी टोला में लोगों की जांच की। जिसमे 15 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित मिले। डॉ. राशिद अली ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया डेंगू बुखार वायरस से होने वाला बुखार है। डेंगू बुखार एडिज इजिप्ट मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों की विशेषता होती है कि यह ज्यादा ऊपर तक नहीं उड़ पाते हैं। यह मच्छर ठंडी और अंधेरी जगहों में रहते हैं। यह साफ पानी में ज्यादा पनपते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सरोजलता व दीपा ने बताया कि डेंगू बुखार संक्रमित मच्छर के काटने से होता है। मच्छर काटने के करीब एक सप्ताह बाद लक्षण दिखने लगते हैं। डेंगू बुखार में बहुत तेज बुखार आता है। सिर में तेज दर्द होता है। बदन और जोड़ों में अत्यधिक दर्द होना, भूख न लगना, उल्टी आना और बहुत कमजोरी लगने की समस्या होती है। अगर किसी भी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखे तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed