{"_id":"bd79e6b9bd755c221641bf65fcf77751","slug":"villegers-shocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत में ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा क्षेत्र के गोड़ियनपुर गांव के निवासी वहां से पलायन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। मारू बेहड़ क्षेत्र में घट रहा घाघरा नदी का जलस्तर रविवार की बारिश के बाद बढ़ने लगा है।
नदी की कटान जारी है। इससे गोड़ियन पुरवा को काफी नुकसान पहुंचा है। डरे हुए ग्रामीण गांव खाली कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर गये हैं।
महंत पुरवा, निर्मल पुरवा, कोनी, बरार, सिसैया, टिब्भा आदि गांवों में नदी तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीण सपरिवार सामान समेटकर गांव छोड़ रहे हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने क्षेत्र के गलियारे व प्रमुख मार्गों पर ठिकाना बनाया है।
तंबौर क्षेत्र में भी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा है। क्षेत्र के असईपुर, काशीपुर,बोधवा, बरेला, मल्लापुर क्षेत्र में नदी आबादी व कृषि भूमि कटान में समा रही है। रामपुर मथुरा क्षेत्र में भी घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान जारी है।