{"_id":"4a7a20607545228be78ccb9110bb2ea9","slug":"villagers-protest-against-wrong-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादे रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादे रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा आवास के लाभार्थियों के चयन के लिए शुक्रवार को हुई खुली बैठक में सादे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने बगैर प्रस्ताव दर्ज किए सादे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर प्रधान प्रतिनिधि, सेक्रेटरी और ग्रामीणों के बीच विवाद होने लगा। मामला बढ़ता देख प्रधान प्रतिनिधि व सेक्रेटरी बैठक की कार्रवाई अधूरी छोड़कर मौके से चले गए।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर इंदिरा आवास लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर किया जाना है। इसी क्रम में विकास खंड हरगांव की ग्राम पंचायत सेलूमऊ में शुक्रवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिसमें सेक्रेटरी श्याम किशोर अवस्थी व प्रधान प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे मोहित सिंह ने ग्रामीणों से सादे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा। रजिस्टर सादा देख ग्रामीणों ने मना कर दिया और प्रस्ताव दर्ज करने की बात कही। सेक्रेटरी ने सादे रजिस्टर पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया तो ग्रामीण भड़क गए।
माहौल बिगड़ता देख सेक्रेटरी व प्रधान प्रतिनिधि कार्रवाई रजिस्टर ऑफिस में लिखने की बात कहकर वहां से चले गए। ग्रामीण चन्द्र कुमार सिंह, कमरुद्दीन आमिर, सचिन, अमन, उदयभान सिंह इत्यादि ने बैठक में मनमाने तरीके से कार्रवाई का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक वास्तविक पात्रों के बजाय चहेतों को लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों ने सक्षम अफसर की मौजूदगी में खुली बैठक कराए जाने की मांग की है।