फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   villager died in suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में ग्रामीण की मौत

Sun, 11 Oct 2015 10:43 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ग्रामीण की मौत बीमारी से होना बता रही है। जबकि परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मामले में हत्या से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


खैराबाद के भदियासी गांव निवासी शमशाद अली (40) पुत्र बाबू शनिवार को एक जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार के लिए वोट मांगने के लिए घर से गया था। देर शाम व घर के पड़ोस स्थित मंदिर के समीप उसे मरणासन्न हालत में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और आननफानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार नादिर ने बताया कि शमशाद एक जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार के लिए वोट मांगने गया था। देर शाम वह घर के पड़ोस स्थित एक मंदिर के निकट मरणासन्न हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर नादिर ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन परिवारीजन की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसओ केके मिश्रा का कहना है कि शमशाद की मौत बीमारी की वजह से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed