{"_id":"9a112eccc666a8e04680a3015b43b9dd","slug":"vidya-gyan-entrance-exam-today-on-eight-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ केंद्रों पर विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ केंद्रों पर विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा आज
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठ परीक्षा केंद्राें पर रविवार को विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में सात हजार 562 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक विकास खंड पर परीक्षा की जिम्मेदारी संबंधित बीईओ को साैंपी गई है।
विज्ञापन
विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में जिला स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को फाइनल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
प्रारंभिक स्तर की प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, महर्षि दधीचि इंटर कॉलेज मिश्रिख, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर, महमूदाबाद, बिसवां, कृपा दयाल म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज बिसवां, खेमकरन इंटर कॉलेज लहरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा दो पालियों में होगी। एक पाली में बालक दूसरे में बालिकाएं एग्जाम देंगी। पहली पाली सुबह 10.30 से 12.30 तक होगी। इसमें 3 हजार 624 बालिकाएं परीक्षा देगी।
जबकि दूसरी पाली 2.30 से 4.30 के बीच होगी। जिसमें 3 हजार 938 बालक परीक्षा देंगे। बीएसए संजीव सिंह ने बताया सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की जिम्मेदारी बीईओ को सौंपी गई है।