फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Video of leopard roaming in the field goes viral, villagers' heartbeats increase

Sitapur News: खेत में घूमते तेंदुए का वीडियो वायरल, ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं

Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Video of leopard roaming in the field goes viral, villagers' heartbeats increase
खेत में चहलकदमी करता तेंदुआ। - फोटो : खेत में चहलकदमी करता तेंदुआ।
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। खेतों में घूमते तेंदुए का एक वीडियो सोमवार देर रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बहरामपुर के मजरा टापरपुरवा के पास का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दहशत में ग्रामीण खेत जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिग की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से अधिक समय से क्षेत्र में किसी जंगली जानवर की आमद का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जंगली जानवर देखे जाने की बात भी वन विभाग और पुलिस को बताई। इसके बाद भी जंगली जानवर की पुष्टि नहीं हो पा रही थी। इस बीच सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर खेतों में घूमते तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ। दावा किया गया कि यह वीडियो बहरामपुर के मजरा टापरपुरवा के पास का है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर सोमवार रात को ही वन दरोगा अरविंद गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कॉम्बिग शुरू कर दी।
विज्ञापन

तेंदुए की लोकेशन वन विभाग पता नहीं कर सका। ग्रामीण रामप्रताप, रोहित मिश्र, छोटू, मनोज अवस्थी, संदीप मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, श्रीकांत अवस्थी, मलिखे मिश्र, बिनोद मिश्रा आदि ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद बहरामपुर, टापरपुरवा, कहारनपुरवा, उमरिया खुर्द, उमरिया कला, शेखनापुर आदि गांवों में दहशत व्याप्त हो गई है। किसान डर के कारण खेतों पर काम करने व चारा लेने नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉम्बिंग जारी, नहीं मिले पगचिह्न
तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को सजग रहने व खेतों में समूह में जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा जंगली जानवर प्रथम दृष्टया तेंदुआ ही लग रहा है। - अभिषेक सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed