{"_id":"cbcfc211c69a2ccec1a16305dcdfc13e","slug":"via-gonda-mahmudabad-delhi-roadways-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा से वाया महमूदाबाद दिल्ली जाएगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा से वाया महमूदाबाद दिल्ली जाएगी रोडवेज बस
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद क्षेत्र के नागरिकों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर गोंडा परिवहन विभाग के एआरएएम ने गोंडा से दिल्ली तक बस सेवा शुरू की। बस गोंडा से चलकर रामनगर, फतेहपुर होती हुई महमूदाबाद से सीतापुर होकर दिल्ली जाएगी। यह बस प्रतिदिन सायं करीब सात बजे महमूदाबाद बस स्टेशन पर उपलब्ध रहेगी।
समाजसेवी भूपेंद्र जैन, पंकज जायसवाल, सभासद संघ अध्यक्ष उमेश वर्मा, कृष्णा सिंह ने गाेंडा एआरएम से भेटकर क्षेत्र के लोगों को रामनगर, फतेहपुर से महमूदाबाद, सीतापुर आने-जाने में ट्रेन छूट जाने की समस्या से अवगत कराते हुए निदान की मांग रखी थी। जिस पर एआरएम विमल राजन ने गोंडा से दिल्ली तक परिवहन निगम की बस चलाने की हरी झंडी दे दी। इससे लोगों में खुशी की लहर है।