फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Veterinary medicine center will open in every block

Sitapur News: हर ब्लॉक में खुलेगा पशु औषधि केंद्र

Mon, 08 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Veterinary medicine center will open in every block
सीतापुर। पशुपालन विभाग हर ब्लॉक में पशु औषधि केंद्र का संचालन करेगा। इन केंद्रों पर पशुपालकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण औषधियां मिल सकेंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह चंदेल ने बताया कि गांव स्तर पर अक्सर नकली या अधोमानक दवाइयों की शिकायतें सामने आती थीं। पशु औषधि बिक्री केंद्र स्थापित होने के बाद यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और नियंत्रण के दायरे में आ जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 19 ब्लॉकों में पशु औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां प्रमाणित और मानक दवाइयां, वैक्सीन, विटामिन, मिनरल मिक्सर, सप्लीमेंट डिवर्मिंग मेडिसिन, फर्स्ट-एड व पशु देखभाल सामग्री सुलभ रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इससे गुणवत्ता नियंत्रण, किफायती दाम और पशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकेगा। सभी ब्लॉक स्तर पर इसे जल्द क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पशुपालकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सही दवा, सही दाम और सही मार्गदर्शन एक ही स्थान पर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए पशुपालन विभाग की वेबसाइट या विकास भवन स्थित विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल pashuaushadhi.dahd.gov.in से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed