{"_id":"62a785d13b9811760b2948ca","slug":"vacant-parking-roads-chock-full-sitapur-news-lko6350638193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पड़ी पार्किंग, सड़कें ठसाठस फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पड़ी पार्किंग, सड़कें ठसाठस फुल
विज्ञापन
गजानंद कॉम्पलेक्स के बाहर फुटपाथ पर खड़ी बाइके। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर की पार्किंग व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। नगरपालिका की तरफ से करीब तीन सौ वाहन खड़े करने की लालबाग पार्क में पार्किंग तो बनी हैं, लेकिन अधिकतर लोग इस पार्किंग का उपयोग नहीं कर रहे है। वह अपने वाहन बाजार व सड़कों के किनारे ही खड़ा कर रहे है। इससे एक तो जाम लगता है, जबकि पार्किंग खाली पड़ी हुई है।
शहर में सड़कों पर इधर उधर खड़े हो रहे वाहनों की समस्या को लेकर लालबाग पार्क में पार्किंग बनवाई गई है। इस पार्किंग की हाल ही में क्षमता बढ़ाकर करीब तीन सौ वाहनों की कर दी गई है। लेकिन शहरवासी इस पार्किंग का बहुत ही कम उपयोग कर रहे है। इसमें केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि सरकारी अफसर व कर्मचारी भी शामिल है। अमर उजाला ने सोमवार को शहर में खड़े हो रहे वाहनों की हकीकत परखी तो मुख्य सड़कों पर हर तरफ वाहन ही वाहन नजर आए।
शहर के आंख अस्पताल रोड, लालबाग बाजार, पड़ाव, जिला अस्पताल मार्ग पर तमाम दो पहिया से लेकर चार पहिया तक के वाहन खड़े थे। इसकी वजह से हर तरफ जाम ही जाम नजर आ रहा था। पैदल निकलने वाले लोग बहुत मुश्किल से निकल पा रहे थे। पार्किंग में इक्का दुक्का ही वाहन खड़े हुए नजर आए। पूरी पार्किंग व्यवस्था खाली पड़ी हुई थी। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि शहर के लालबाग पार्क में पार्किंग चालू है। अगर लोग वाहन नहीं खड़ा कर रहे है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की है। पुलिस सड़कों पर खड़े हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
तमाम खड़े मिले वाहन
शहर के गजानंद कांपलेक्स के पास तमाम दो पहिया वाहन खड़े हुए नजर आए। इसमें कई सड़क पर भी खड़े थे, जबकि कुछ ही दूरी पर पार्किंग बनी हुई है। लेकिन लोग पार्किंग में न जाकर अपना वाहन यही पर खड़ा कर रहे थे। इनको रोकने टोकने वाला कोई भी नहीं था।
अफसर व कर्मचारी खड़ा कर रहे वाहन
कलेक्ट्रेट परिसर को जाने वाले लोग जिला पंचायत के गेट से आते जाते हैं। यह गेट लालबाग चौराहे के पास ही बना हुआ है। सोमवार को इस गेट के अंदर तमाम वाहन खड़े हुए नजर आए। यह दो पहिया से लेकर चार पहिया तक के वाहन थे। लोगों ने बताया इसमें कई अफसर व कर्मचारियों के वाहन शामिल है।