{"_id":"698630fb27ee5fc7a20b85f8","slug":"utsav-bhawan-will-be-built-in-premnagar-with-rs-35-crores-sitapur-news-c-102-1-slko1053-149718-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रेमनगर में 3.5 करोड़ से बनेगा उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रेमनगर में 3.5 करोड़ से बनेगा उत्सव भवन
Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बहुउदेद्श्यीय कार्यों के लिए सीतापुर नगर पालिका परिषद शहर के प्रेमनगर वार्ड में उत्सव भवन बनाएगी। इस भवन पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस संस्था को दी गई है।
नगरपालिका की तरफ से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि शहर में बड़े कार्यक्रमों, बैठकों व आयोजनों के लिए सरकारी स्तर पर कोई बड़ा हाॅल नहीं था। इससे इस तरह के कार्यक्रम खैराबाद व निजी गेस्ट हाउस में किए जाते थे।
इस पर नगरपालिका की तरफ से उत्सव भवन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। शहर के बीचों बीच प्रेमनगर इलाके में यह भवन बनेगा। इसका उपयोग सरकारी व प्राइवेट स्तर पर किया जाएगा। यह कार्य मुख्यमंत्री वैश्विक नगराेदय योजना के तहत कराया जाएगा।