फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Use transparency in billing, action should be taken on negligence

Sitapur News: बिलिंग में बरतें पारदर्शिता, लापरवाही पर हो कार्रवाई

Thu, 17 Aug 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Use transparency in billing, action should be taken on negligence
सीतापुर। बिजली बिल मनमाने ढंग से निकालने को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस पर तत्काल रोक लगे। उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह निर्देश गुरुवार को मुख्य अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बिजली विभाग के अफसरों के साथ बैठक में दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बिजली विभाग के कार्यों की विद्युत वितरण मंडल प्रथम कार्यालय में समीक्षा की। इस दौरान अफसरों से कहा राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जाए। शहर से लेकर गांवों तक टीमें बनाकर वसूली की जाए।
विज्ञापन

वसूली कार्यों की नियमित समीक्षा हो। बिलिंग में सुधार किया जाए। उपभोक्ताओं के हर माह उनके घर पर जाकर रीडिंग के अनुसार ही बिलिंग हो। अगर मीटर रीडर समय से उपभोक्ताओं के घर पर नहीं पहुंच रहे है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही पुराने तारों को बदलने व जर्जर ट्रांसफॉर्मर फुंकने की भी समीक्षा की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता नंदलाल, अधिशाषी अभियंता रितेश आनंद, दिलीप गुप्ता सहित सभी एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में देखे ट्रांसफॉर्मर
पिछले 15 दिन के अंदर जिले में 50 से अधिक ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। इससे हुसैनगंज स्थित कार्यशाला में काफी मात्रा में रखे हुए हैं। समीक्षा के बाद मुख्य अभियंता कार्यशाला पहुंचे। अफसरों को ट्रांसफॉर्मर फुंकने के 24 घंटे के अंदर बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद वह नैपालापुर उपकेंद्र पर भी जाकर बिजली सप्लाई की हकीकत देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed