{"_id":"677976f2edf8cf66de0109cc","slug":"use-balanced-fertilizer-while-sowing-sugarcane-sitapur-news-c-102-1-stp1002-124775-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गन्ना बोआई के समय संतुलित खाद का करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गन्ना बोआई के समय संतुलित खाद का करें प्रयोग
Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, हरगांव ने क्षेत्र के सुल्तानपुर में शनिवार को गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें शाहजहांपुर गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीके कपिल ने किसानों को बताया कि बसंतकालीन गन्ना बोआई शुरू होने वाली है।
किसान चीनी मिल से स्वीकृत गन्ना प्रजाति सीओ 0118 व सीओ 15023 की ही बोआई करें। अधिक पैदावार लेने के लिए गन्ना बोआई करते समय खेत तैयार करने के दौरान गहरी जोताई करें। ट्रैंच विधि से 4 फीट की दूरी पर कूंड काटें। गन्ना बीज स्वस्थ प्लाट से लें। कहा कि बोआई के समय संतुलित खाद जैसे एसएसपी व पोटाश यूरिया एवं माइक्रोन्यूट्रींस का प्रयोग अवश्य करें। बोआई से पहले खेत तैयारी के समय ट्राईकोडर्मा से भूमि शोधन अवश्य करें।
गन्ने के अच्छे जमाव के लिए गन्ना बीज का एक तिहाई ऊपरी भाग प्रयोग करें। हरगांव चीनी मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष गन्ना शरद सिंह ने बताया कि चार फीट की दूरी पर गन्ना बोने से फसल को अच्छी तरह से कल्टीवेशन मिलती है। सहफसली खेती करने से अतिरिक्त पैदावार ली जा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा हरी खाद के लिए ढैंचा का प्रयोग किया जा सकता है। प्रबंधक गन्ना नरेंद्र शर्मा ने किसानों को चीनी मिल से अनुदान पर दी जाने वाले इंप्लीमेंट के बारे में बताया। वरिष्ठ गन्ना वैज्ञानिक डॉ. एके तिवारी ने कहा कि कोई भी किसान रोग ग्रसित प्रजाति की बोआई न करें। गोष्ठी का संचालन उप प्रबंधक गन्ना शिवकुमार पाल ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।