{"_id":"6a761ff19bb482844d07aba0","slug":"uproar-over-removal-of-bjp-leaders-hoardings-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161669-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भाजपा नेताओं की होर्डिंग हटाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भाजपा नेताओं की होर्डिंग हटाने पर हंगामा
Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। कस्बे में लगी भाजपा कार्यकर्ता की होर्डिंग व बैनर-पोस्टर को नगर पालिका ने शुक्रवार को जेसीबी से उखाड़कर फेंक दिया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो हंगामा हो गया। होर्डिंग हटाने की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए।
भाजपा कार्यकर्ता अतुल गौतम के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक नगर पालिका में बैठे रहे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार, भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष, सांसद अशोक रावत व अन्य नेताओं की होर्डिंग हटाई गई।
वहीं, विपक्ष की होर्डिंग लगी हैं। क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शनिवार सुबह 10 बजे वह खुद नगर पालिका आकर मामले की जानकारी करेंगे। इस दौरान मिश्रिख मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय, सुरेंद्र अवस्थी उर्फ़ सीटू आदि मौजूद रहे।