{"_id":"69e9fc0510218d98730a87df","slug":"up-board-class-10th-12th-result-2026-upmsp-high-school-inter-marksheet-toppers-upmsp-edu-in-digilocker-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर सीतापुर का फिर जलवा, 10वीं-12वीं में एक ही स्कूल की छात्राएं यूपी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर सीतापुर का फिर जलवा, 10वीं-12वीं में एक ही स्कूल की छात्राएं यूपी टॉप
Thu, 23 Apr 2026 04:31 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:31 PM IST
सार
upresults.nic.in, upmsp.edu.in, digilocker, sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। 2023 और 2024 की तरह इस बार भी सीतापुर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यहां एक ही स्कूल की छात्राओं ने 10वीं और 12वीं में टॉप किया। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। आप अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला पर देख सकते हैं। आगे पढ़ें और जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका...
विज्ञापन
कशिश वर्मा और शिखा वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया गया।
सीतापुर की कशिश वर्मा ने 10वीं में यूपी में पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 97.83 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं शिखा वर्मा ने 97.38 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में यूपी टॉप किया। दोनों छात्राएं महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की हैं।
विज्ञापन
सीतापुर की कशिश वर्मा ने 10वीं में यूपी में पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 97.83 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं शिखा वर्मा ने 97.38 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में यूपी टॉप किया। दोनों छात्राएं महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की हाईस्कूल मेरिट में सीतापुर से 12 मेधावी
- रैंक 1 - कशिश वर्मा 97.83 : बाबू राम सावित्री देवी
- रैंक 3- अर्पिता 97.33 बाबू राम सावित्री देवी
- रैंक 4- आदिल खान - 97.17 प्रतिशत एसवी इंटर कॉलेज, बलदेव नगर मानपुर
- रैंक 5- दिव्या वर्मा, 97 प्रतिशत, एमएसबी स्मारक बाबा कुटी महमूदाबाद
- रैंक 7- अनामिका मौर्या, 96.67 प्रतिसत, संजू प्रजापति स्मारक इंटर कालेज
- रैंक 7: अंकित कुमार, 96.67 , प्रकाश विद्या मंदिर महमूदाबाद
- रैंक 8: नैतिक पांडेय, 96.50, आनंदी देवी इंटर कालेज
- रैंक 8: आरोही वर्मा, 96.50, एम एस डी स्मारक बाबा कुटी महमूदाबाद
- रैंक 9: स्नेहा वर्मा, 96.33 , सीता बाल विद्या मंदिर
- रैंक 10: अंश वर्मा, 96.17, सीता बाल विद्या मंदिर
- रैंक 10: अंशिका वर्मा, 96.17, सीता बाल विद्या मंदिर
- रैंक 10: अनुराधा वर्मा, 96.17, प्रकाश विद्या मंदिर
यूपी बोर्ड के नतीजों पर सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार
- वर्ष 2023 में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद (सीतापुर) की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 98.33% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल टॉप किया था।
- 2024 के हाईस्कूल रिजल्ट में भी सीतापुर के छह छात्र-छात्राएं टॉप-5 की सूची में शामिल थे। हाईस्कूल में प्राची निगम ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान पाया, जबकि इंटरमीडिएट में उसी कॉलेज के शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन