{"_id":"6a74d0b1ad0703d8080cb4dc","slug":"unlicensed-flour-mill-shut-down-sitapur-news-c-102-1-slko1053-161568-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिना लाइसेंस के संचालित फ्लोर मिल कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिना लाइसेंस के संचालित फ्लोर मिल कराई बंद
Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस संचालित आटा फैक्टरी - स्त्रोत: जिला सूचना कार्यालय
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को आटा में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। अवैध तरीके से संचालित एक फ्लोर मिल का कारोबार बंद करा दिया। वहीं, आटा के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमित कुमार सिंह ने महोली तहसील क्षेत्र में अघोरी रोड, बाईपास चौराहा स्थित फ्लोर मिल मेसर्स अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारा। यह फ्लोर मिल बिना लाइसेंस के संचालित मिली। यहां से गेहूं के आटा के दो नमूने लिए गए। 622.5 किलोग्राम तैयार गेहूं का आटा सील करते हुए कारोबार बंद कराया गया। तहसील लहरपुर से किसान फूड प्रोडक्ट्स (आटा मिल) के यहां से एक नमूना गेहूं आटा का संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल नारायण सिंह, नत्थू कुशवाहा, राम नरेश व अरविंद सिंह शामिल रहे।