फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Under a constant fear of killing father made ??his son's murder

अपनी हत्या के डर से सहमे पिता ने कराया बेटे का कत्ल

Thu, 09 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Thu, 09 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की सुबह रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के निकट माइनर के किनारे स्थित राम प्रताप सिंह के गन्ने के खेत में पुलिस ने एक शव बरामद किया था।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हई निवासी वेद प्रकाश यादव (22) के रूप में हुई थी। उसके गले मेें रस्सी का फंदा कसा था। गुरुवार को एसपी राजेशकृष्ण ने बताया कि युवक की हत्या के खुलासे के लिए एएसपी हरदयाल सिंह व सीओ सिटी आरएन सिंह के नेतृत्व में रामकोट थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि युवक की हत्या उसके साले मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चपरतला निवासी अमर सिंह व साढू ग्राम कुल्हई निवासी भोला यादव के भाई कौशल यादव व उसके ट्रैक्टर चालक पिहानी के बजेहरा निवासी सुशील यादव ने की है। साले अमर सिंह व ट्रैक्टर चालक सुशील यादव को मंडी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हत्या की साजिश खुद वेद प्रकाश के पिता ओमप्रकाश ने रची थी। पुलिस के अनुसार मृतक व उसके रिश्तेदारों की काल डिटेल खंगालने व नजर रखने के बाद हत्या में जुड़े दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि वेद के पिता को पता था कि 30 बीघा जमीन हथियाने के लिए वेद उसकी हत्या करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वेद अपने साढ़ू भोला पर पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाकर विवाद किया करता था। वेद के भी अवैध संबंध रामकोट थाना क्षेत्र की एक महिला से थे। इस वजह से उसके ससुराल वाले भी परेशान थे। यह देख मायका पक्ष अपनी बेटी को विदा कराकर घर ले गया था।

इसके बाद ओम प्रकाश ने ही वेद प्रकाश के साढ़ू भोला, साले अमर सिंह से संपर्क साधा और वेद की हत्या की योजना तैयार की। इस हत्या के लिए भोला ने अपने भाई कौशल व अपने ट्रैक्टर चालक सुशील यादव को भी राजी कर लिया।


इसके बाद शुक्रवार की रात योजना के अनुसार अमर सिंह, कौशल यादव व सुशील ने मिलकर युवक की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गये। गिरफ्त में आए दोनों हत्यारों के पास से हत्या में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में रामकोट थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, क्राइम ब्रांच के हरमीत सिंह, अंजनी पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed