फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrollable truck crushed the young man, two injured

बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला, दो जख्मी

Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed the young man, two injured
हरगांव (सीतापुर)। सड़क के किनारे दुकान के पास बैठकर बाइक की सर्विस करा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक की चपेट में आने से दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके में लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर कुछ लोग बाइक की सर्विस करा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक दुकान के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए दुकान को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान के पास बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को तत्काल सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया, जहां पर हरगांव के विश्नूपुर निवासी गया प्रसाद की मौत है गई, जबकि डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची। जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक की टक्कर से दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हरगांव पुलिस ने ड्राइवर समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed