{"_id":"6224fe2921e4b6256577974f","slug":"uncontrollable-tractor-trolley-trampled-the-girl-sitapur-news-lko62066983","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालिका को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालिका को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर आठ साल की बालिका की मौत हो गई। थानगांव इलाके के मानपुर गांव निवासी जाह्नवी (8) अपने नाना थानगांव के ही गंगापुरवा निवासी सिपाही लाल के घर आई थी। रविवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान ईंट लेकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक को वाहन समेत कब्जे में ले लिया है।
वहीं, रेउसा कस्बे के निवासी शिशुपाल (8) सुबह घर से बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानगांव थाना क्षेत्र के गांव फरदहा पुरवा के मजरा सरैंया छतौना निवासी गोलऊ (20), रिंकू (30) बाइक पर सवार होकर तंबौर से घर जा रहे थे, इसी बीच रेउसा-तंबौर मार्ग पर कठूरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रिंकू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।