फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrollable car overturned, one dead

बेकाबू कार पलटी, एक की मौत

Thu, 28 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car overturned, one dead
मिश्रिख (सीतापुर)। कार से महोली जा रहे युवक की कार एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी जख्मी हो गया। कार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

मिश्रिख के रन्नूपुर निवासी सार्थक (18) पुत्र संतोष कुमार कांटा-बांट का काम करता है। सार्थक महोली में कांटा लगाने कार से जा रहा था। इस दौरान उसके साथ कार चालक सारून व मिश्रिख निवासी उसका साथी बिलाल (28) पुत्र मुन्ना भी था। यह लोग कार से जब कुतुबनगर मार्ग पर शहादत नगर मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक इनकी कार के सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

कार पलटते हुए काफी दूर तक चली गई। हादसे में सार्थक व बिलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया गया। बिलाल का इलाज चल रहा है। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक व डीसीएम की टक्कर, एक की जान गई
मानपुर (सीतापुर)। बिसवां मार्ग पर देर रात एक ट्रक व डीसीएम में सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में जख्मी ट्रक चालक की मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की देर रात बिसवां मार्ग पर क्षेत्र के सधुवापुर भट्ठे के पास एक ट्रक व डीसीएम में सामने से टक्कर हो गई।

इस हादसे में खैराबाद के धनीपुर गांव निवासी ट्रक चालक विश्वम्भर (25) पुत्र बैजनाथ यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। एसओ का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed