{"_id":"68151cd7e2e81b7c2f015144","slug":"uncontrollable-bike-collides-with-young-man-two-lost-their-lives-sitapur-news-c-102-1-slko1055-131446-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बेकाबू बाइक युवक से जा टकराई, दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बेकाबू बाइक युवक से जा टकराई, दो की जान गई
Sat, 03 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
हरगांव (सीतापुर)। इलाके के गांव सुरजीपारा के पास शुक्रवार को बाइक व पैदल जा रहे युवक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इलाके के गांव क्योटीकलां निवासी बरकत अली (52) अपनी बाइक से अपने पुत्र शादाब के साथ हरगांव से अपने घर आ रहे थे।
सुरजीपारा के निकट जिला मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर निवासी संधावली धीरज (26) पैदल आ रहे थे। यह सुरजीपारा स्थित पोटाश प्लांट में काम करते हैं। अचानक बेकाबू हुई बाइक ने पीछे से धीरज को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
यहां से बरकत अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन जिला अस्पताल के बाहर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ धीरज की हालत देखते हुए उनको ट्राॅमा सेंटर ओयल रेफर कर दिया गया, जहां धीरज की मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।