{"_id":"61632fe28ebc3e626b596a12","slug":"uncle-nephew-attacked-in-election-rivalry-sitapur-news-lko599528219","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली इलाके में रविवार को बाइक से दवा लेने जा रहे चाचा-भतीजे को पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने रोक लिया और लाठी-डंडे, धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई है। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात नामजद समेत नौ के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
सिधौली इलाके के बरगदहा बाड़ी निवासी अजीत रावत अपने भतीजे सूरज रावत के साथ रविवार को बाड़ी से सिधौली दवा लेने जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में बाड़ी स्थित हुसैनपुर चौराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने चाचा-भतीजे को रोक लिया और उन पर लाठी-डंडों, धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आरोप है कि दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अजीत की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
सूचना पाकर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव, कोतवाल सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना को लेकर बताया जाता है कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चल रही है, इससे पहले चुनाव के समय भी विवाद हुआ था। घटना को लेकर विजय ने पुलिस को तहरीर दी गई है।
इंस्पेक्टर सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में गुफरान, फरहान अली, कलीम, हासिम, जमशेद, इश्तियाक, इमरान अली, मिज्जन आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश जारी है। कोतवाल का कहना है कि फायरिंग के आरोपों की जांच की जा रही है।
कोतवाल बोले, पटाखे वाले फुलझड़ी दगाई
फायरिंग के आरोपों को लेकर कोतवाल सिधौली ने बताया कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुनने और जानकारी में आया है कि पटाखे वाली फुलझड़ी दगाई गई है। अब इस बात में कितनी सच्चाई, जांच की जाएगी।
सिधौली के बाड़ी में हुई घटना में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पांच आरोपी हिरासत में हैं। मामले में जांच की जा रही है। चुनावी रंजिश में घटना हुई है। चुनाव के समय में भी घटना हुई थी। मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।
- यादुवेंद्र यादव, सीओ सिधौली