{"_id":"5ffb3d008ebc3e2e3e49cbe2","slug":"two-youths-killed-in-overtaking-bus-sitapur-news-lko559183275","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस को ओवरटेक करने में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस को ओवरटेक करने में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र में जांच करती पुलिस।
- फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के नेरी मार्ग पर रविवार शाम एक बस को ओवरटेक करते समय दो बाइकों में सामने से तेज भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिसावां इलाके के पथरी गांव निवासी राजीव उर्फ जटायू (35) पुत्र सुंदरलाल रविवार शाम बाइक से गांव की ओर जा रहा था।
पिसावां इलाके के करमल कुंइयां गांव निवासी प्रवीण कुमार (20) पुत्र रामवीर पिसावां की ओर बाइक से जा रहा था। दोनों जब नेरी मार्ग पर पथरी गांव के करीब पहुंचे, तभी एक बस को ओवरटेक करने में बाइक सवार दोनों लोगों की सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए।
लोगों ने दोनों युवकों को फौरन सीएचसी पिसावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। राजीव अपनी ससुराल से लौट रहा था, जबकि प्रवीण किसी काम से पिसावां जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। एसओ कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।