फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two people died in road accidents

Sitapur News: सड़क हादसों में दो की गई जान

Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
सिधौली/कुंवरगड्डी (सीतापुर)। कस्बा सिधौली के शिक्षक की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उधर, अटरिया के मदनापुर गांव निवासी ट्रक ड्राइवर की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बा सिधौली के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के शिक्षक गांधी नगर उत्तरी निवासी विवेक बरनवाल (48) शनिवार को पत्नी प्रीती बरनवाल (40) व बेटे वाशू बरनवाल (8) के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर जयपालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी इटौंजा में भर्ती कराया। वहां प्रीती व वाशू का इलाज चल रहा है। घायल विवेक को सीएचसी सिधौली लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, मदनापुर निवासी चालक मोनू रावत (30) शुक्रवार रात ट्रक लेकर बहराइच जा रहे थे। चहलारी घाट के पास हादसा हो गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनके दो मासूम पुत्र अपने पिता का शव देखकर विलाप करने लगे। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed