{"_id":"7bb5ffd4a6297aa1bd2b03d68af856f6","slug":"two-people-died-from-cold-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना व रेउसा थाना क्षेत्र में शनिवार को दो लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। संदना क्षेत्र के परिवार का कहना है कि ठंड से हालत बिगड़ने पर वे इलाज की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच परिवार के सदस्य की मौत हुई है।
विज्ञापन
जबकि रेउसा क्षेत्र की घटना में परिवारीजनों का कहना है कि परिवार के सदस्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रशासन दोनों ही मामलों से अनभिज्ञता जता रहा है।
विज्ञापन
संदना के ग्राम देवरी खुर्द निवासी श्याम लाल (60) शुक्रवार रात घर में सो रहा था। रात के समय अचानक श्याम लाल की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का कहना है कि श्याम लाल ने तेज कंपकंपी लगने की बात कही थी। इसी बीच उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि ठंड लगने से श्यामलाल की मौत हुई है। इस संबंध में एसडीएम सिधौली को सूचना दी है।
मारू बेहड़ प्रतिनिधि के अनुसार मितान पुरवा भिठना फर्र निवासी देशराज (30) पेशे से ट्रैक्टर चालक था। शनिवार की रात वह ट्रैक्टर लेकर कहीं गया था। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने देशराज को कस्बे के रेउसा अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि ठंड लगने के कारण देशराज की हालत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देशराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।