फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two people dead in a road accident

Sitapur News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sat, 01 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव मरसंडा निवासी बालक राम अपनी पत्नी मीरा (40) व पुत्री के साथ बाइक से खमरिया की तरफ से मरसंडा गांव जा रहा था।
विज्ञापन


तभी खनियापुर चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार लखीमपुर से खमरिया जा रही थी। टक्कर लगने से मीरा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ट्राॅमा सेंटर लखीमपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। दूसरी घटना गांव उमरिया के पास हुई। जिसमें एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक सवार रूकनापुर निवासी चंद्रबली (45) को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ट्राॅमा सेंटर लखीमपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed