{"_id":"9a00ca181750907def693e9b173c7976","slug":"two-people-crushed-by-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों को बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों को बस ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की एक महिला को दवा दिलाकर लौट रहे ग्रामीण की बाइक में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला व ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद भाग रही बस को खैराबाद थाने की मछरेहटा चौकी पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिधौली के अलादादपुर गांव निवासी रामदुलारे (55) पुत्र श्यामलाल काफी समय से खैराबाद के धरैंचा गांव में रह रहा था।
विज्ञापन
बताते हैं कि यहां से शुक्रवार सुबह वह गांव की शांति देवी (45) पत्नी चंद्रिका को बाइक से लेकर दवा दिलाने बिनौरा गांव को गया था। दवा लेकर दोनों लौट रहे थे कि इसी बीच बिनौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बस की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रही बस को खैराबाद थाने की मछरेहटा चौकी पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।