फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two more died of fever

बुखार से दो और ने दम तोड़ा

Sat, 18 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
two more died of fever
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे।- संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल में वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार की चपेट में आकर शनिवार को एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई है। आठ बच्चे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती किए गए है।
विज्ञापन

जिले में दिन प्रतिदिन वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोतवाली देहात इलाके की बुखार की पीड़ित फुलवासा (85) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। फुलवासा दो दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थी। चिकित्सकों ने इनको मलेरिया की पुष्टि की थी। खैराबाद इलाके के प्रतीक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन इनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर इमरजेंसी में चिकित्सकों को दिखाया।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद प्रतीक की मौत हो गई। आठ बच्चे बुखार के चलते जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किए गए है। जिनमे आर्या (2), छलिया (12), अंशिका (10), राशि (8), अखिलेश (8), जूली(7), सिद्धार्थ (5) व चालिया (11) शामिल हैं। चिकित्सकों ने बताया, इन बच्चों को बुखार के चलते जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां पर इनका इलाज शुरू हो गया है। इनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। आने वाले मरीजों को पूर्ण इलाज दिया जा रहा है। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed