फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two miscreants who stole money from ATM by learning from Instagram were caught

Sitapur News: इंस्टाग्राम से सीखकर एटीएम से रुपये चुराने वाले दो बदमाश पकड़े

Tue, 09 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants who stole money from ATM by learning from Instagram were caught
सीतापुर। इंस्टाग्राम से सीखकर एटीएम से रुपये चोरी करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि 29 अगस्त की रात आदर्श नगर मोहल्ले में नैपालापुर के पास लगे एटीएम से दो लोगों ने छेड़छाड़ कर रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद मुखबिर की सूचना पर जिला बलरामपुर के कोतवाली देहात गांव इमलिया निवासी अमित कुमार मिश्रा और गैसडी थाना के नंदनगर गांव निवासी अजय पांडेय को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील देखकर एटीएम में प्लास्टिक की प्लेट लगाकर रुपयों को निकालने का तरीका सीखा था। दोनों ने कबूला है कि कई जिलों में रेकी कर एटीएम से रुपये निकाल चुके हैं। आरोपियों के पास से तीन हजार रुपये, प्लास्टिक की प्लेट बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed