फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two miscreants arrested in woman's murder case

महिला की हत्या मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in woman's murder case
सीतापुर। तालगांव इलाके में शनिवार देर रात घर से चोरी कर भागते समय बदमाश द्वारा महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मौके से पकड़े गए बदमाश से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी गैंग का लीडर बताया जा रहा है। उसकी पहचान हो गई है। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के अग्गरपुर मजरा बंभनावा निवासी रामहेत शनिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात दीवार फांदकर बदमाश घर में दाखिल हुए और जेवरात, नकदी चोरी कर भाग रहे थे। छत पर सो रही गृहस्वामी की बेटी ममता के शोर मचाने पर बदमाश नीचे उतरे और दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश में थे।
विज्ञापन

इस बीच उसकी मां विनीता (38) ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। इस बीच विनीता के पति, देवर संतोष, देवरानी अनीता भी मौके पर आ गई और बदमाशों को घेर लिया। कुछ देर तक बदमाशों और परिवार के बीच हाथापाई हुई। बदमाश और परिवार के लोग घर से बाहर आ गए। ग्रामीणों को आता देख पकड़े जाने के डर से एक बदमाश ने महिला विनीता को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पति, देवर मारपीट में घायल हो गए थे। भागते समय खेतों में लगे कंटीले तारों में फंसकर घायल हुए बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। एसपी आरपी सिंह ने मौके की जांच करने के बाद घटना के खुलासे के लिए दो सीओ और 11 थानों की फोर्स लगाई थी। पकड़े गए बदमाश लहरपुर के रमुवापुर निवासी देशराज से पुलिस टीम ने पूछताछ की। कोतवाल तालगांव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश देशराज ने बताया कि वारदात में उसके दो साथी शामिल थे। इस पर पुलिस ने रमुवापुर मजरा कुलताजपुर निवासी पंकज लोध को गिरफ्तार कर लिया है।
गैंग लीडर की तलाश जारी
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बाइक, चोरी के चार हजार रुपये, जेवरात, डीएल, आधार कार्ड, एटीएम, डेबिट कार्ड, दो असलहे, बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। तीसरा आरोपी गैंग का लीडर है। उसी ने रैकी की थी। फरार गैंग लीडर का नाम सिपाही है। वह भी लहरपुर इलाके का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पहले भी जेल जा चुके हैं बदमाश
दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। बदमाश देशराज पर आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। बदमाश पंकज पर लखीमपुर के खीरी थाने में लूट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed