{"_id":"58d402ca4f1c1be6211a1e76","slug":"two-medical-shop-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहे दो दवाखाने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रहे दो दवाखाने सील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र के दो दवाखानों पर छापा मारा। जांच में दोनों दवाखाने झोलाछाप के मिले। जिनको टीम ने सील कर दिया। गुरुवार को एसडीएम बिसवां उदय प्रताप सिंह, डिप्टी सीएमओ प्रहलाद सिंह, सीओ शेषमणि पाठक ने तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर में एक दवाखाने पर छापेमारी की।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि यह दवाखाना तालगांव क्षेत्र के मानपुर गूरेपारा गांव की निवासी पुण्पा देवी चलाती हैं। जिसने इस दवाखाने को क्लीनिक का नाम दे रखा है। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह दवाखाना झोलाछाप का है और अवैध है।
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम ने दवाखाने को सील कर दिया। इसी दौरान अधिकारियों की टीम ने धर्मपुर में ही एक और दवाखाने पर छापेमारी की। यहां बताया गया कि यह दवाखाना राम सनेही गुप्ता चलाते हैं।
विज्ञापन
जांच में वहां भी डिग्री नहीं मिल सकी। जिसके बाद अधिकारियों ने दूसरे दवाखाने को भी सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि धरमपुर में दो झोलाछाप के दवाखाने पाए गए हैं, जिनको सील कर दिया गया है। झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।