{"_id":"6a74d04f0787a711cd0d6d5a","slug":"two-malaria-and-15-typhoid-patients-found-sitapur-news-c-102-1-slko1053-161585-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मलेरिया के दो व टाइफाइड के मिले 15 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मलेरिया के दो व टाइफाइड के मिले 15 मरीज
Thu, 06 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। जिला अस्पताल की जांच में बृहस्पतिवार को मलेरिया के दो व टाइफाइड के 15 मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों का जिला अस्पताल के माध्यम से इलाज प्रारंभ हो गया है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार सुबह सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष में नजर आई। डॉ. अनुपम मिश्रा, डॉ. रवि शेखर, डॉ. रचना गौड़ की ओपीडी में मरीज लाइनों में लगे रहे। इस दौरान लगातार बुखार आने पर 150 मरीजों की पैथोलॉजी के माध्यम से जांच करवाई गई। इसमें दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बताया कि इन मरीजों से बीमारी के बारे में शुरुआती जानकारी ली गई तो बताया कि घर के आसपास गंदगी बहुत है। मच्छर पनप रहे हैं। चिकित्सकों ने आशंका जताई कि इसी वजह से मलेरिया हुई है। मरीजों को एक सप्ताह की दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई। वहीं, लगातार बुखार आने पर हुई जांच में 15 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि मलेरिया के रोजाना एक से दो मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज दिया जा रहा है। हालांकि डेंगू का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है।